सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth Beaten with Sticks After Intruding into House

Ghaziabad News: घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth Beaten with Sticks After Intruding into House
विज्ञापन
लोनी। निठोरा गांव मार्ग स्थित अशोक विहार कॉलोनी के पास घर में घुसकर चार लोगों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घर में रखे इनवर्टर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घायल युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

घालय शादाब की पत्नी गुलफसा ने तहरीर में बताया कि 1 मई की रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले शाहनवाज, दिलशाद, आरिफ और आसिफ उनके घर पहुंचे। चारों का उनके पति के साथ इनवर्टर को लेकर विवाद हो गया। चारों ने पति पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed