{"_id":"69bd6cda04dd7efddc018a2c","slug":"gogi-gang-shooter-kaju-accused-of-grenade-attack-on-gurugram-nightclubs-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128726-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुरुग्राम के नाइटक्लबों में ग्रेनेड हमले का आरोपी गोगी गैंग का शूटर काजू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुरुग्राम के नाइटक्लबों में ग्रेनेड हमले का आरोपी गोगी गैंग का शूटर काजू गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ-- गुरुग्राम के लिए उपयोगी-- -
- कई राज्यों में पीछा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया
- नकली पासपोर्ट बरामद, भारत से भागने की फिराक में था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम के दो नाइट क्लबों पर ग्रेनेड हमले से जुड़े एनआईए केस में वांछित शूटर करमवीर उर्फ काजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी शूटर रोहित गोदारा-जितेंद्र गोगी गैंग का एक सक्रिय सदस्य है। शूटर 15 से ज्यादा जघन्य मामलों में शामिल रहा है। उसके पास से एक नकली पासपोर्ट बरामद हुआ है। नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल वह भारत से भागने के लिए करता। जांच में दो आधार कार्ड और एक वोटर आईडी भी बरामद हुई।
स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि शूटर काजू नकली आधार कार्ड और एक वोटर आईडी का इस्तेमाल होटलों में रुकने और मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए करता था। आरोपी को कई राज्यों में पीछा करने के बाद 11 मार्च को गिरफ्तार किया है। गांव सोल्धा, जिला झज्जर, हरियाणा का रहने वाला शूटर करमवीर उर्फ काजू (38) दिल्ली और हरियाणा में दर्ज हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती, आपराधिक अतिचार, आपराधिक धमकी और हथियार अधिनियम के तहत उल्लंघन आदि के नौ जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित था।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अदालत ने आरोपी काजू को 20 जून,2024 को माननीय केएन काटजू मार्ग थाने मेें दर्ज एक हत्या के मामले में तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। इसके बाद अदालत ने उसे मई 2025 में घोषित अपराधी घोषित किया गया। इंस्पेक्टर पवन कुमार व एसआई नवदीप की टीम ने रोहतक, गुरुग्राम, जयपुर और हरिद्वार समेत कई जगहों पर कई बार छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी हर बार गिरफ्तारी से बच निकलने में कामयाब रहा। इंंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने आखिरकार 11 मार्च की सुबह-सुबह कोटपुतली, राजस्थान पर स्थित एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उगाही करना मुख्य उद्देश्य था : गिरफ्तार आरोपी करमवीर गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी साथी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। रोहित गोदारा इस समय विदेश से अपना गैंग चला रहा है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद आरोपी करमवीर फरार हो गया था और गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ लगातार संपर्क में बना रहा। देश से भागने से पहले, दिसंबर 2024 में, आरोपी ने कथित तौर पर अपने चचेरे भाई विजय और दो अन्य साथियों को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर गुरुग्राम के दो क्लबों पर ग्रेनेड हमला करने के लिए तैयार किया था। इसका मकसद क्लब मालिकों से पैसे की उगाही करना था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही थी।
सितंबर में भारत लौटा था : देश से बाहर लगभग एक साल रहने के बाद आरोपी करमवीर उर्फ काजू सितंबर 2025 में भारत लौट आया। इसके बाद, वह बार-बार अपनी छिपने की जगहें बदलकर गिरफ़्तारी से बचता रहा और असम, गोवा, बद्दी और मुंबई सहित कई जगहों पर रहा। पिछले 2-3 महीनों से, वह हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी में रह रहा था। इस दौरान, गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े साथियों की मदद से, उसने एक जाली पासपोर्ट हासिल किया। बताया जाता है कि रोहित गोदारा-जितेंद्र गोगी गिरोह ने उसे बड़े आपराधिक काम सौंपे थे, जिसके बाद उसने उस जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके विदेश भागने की साजिश रची थी।
Trending Videos