{"_id":"6994ca9cf600f5eb3100572d","slug":"11-students-could-not-appear-for-the-exam-due-to-non-availability-of-admit-cards-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80096-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण 11 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण 11 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित एजूक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के 11 विद्यार्थी एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण 10वीं का पहला पेपर नहीं दे पाए। स्कूल में 10वीं कक्षा के कुल 24 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 13 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 11 छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए।
अभिभावकों के अनुसार, पहले उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और घर तक भिजवा दिए जाएंगे, लेकिन देर शाम स्कूल की ओर से भेजे गए व्हाट्सएप संदेश में बताया गया कि कुछ छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाए हैं। घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों ने पूरे वर्ष मेहनत की थी, लेकिन प्रशासनिक चूक के कारण उन्हें पहला ही पेपर छोड़ना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि छूटी हुई परीक्षा दोबारा कराई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो। मामले को लेकर अभिभावक देर रात तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर डटे रहे और शिक्षा विभाग में लिखित शिकायत भी सौंपी। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल छात्र और उनके परिवार आगामी निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
मामला संज्ञान में आने पर जिला शिक्षा विभाग की ओर स्कूल से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। स्कूल से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है कि छात्रों के भविष्य के साथ किस स्तर पर लापरवाही हुई है । विभाग के अनुसार यह स्कूल आठवीं तक मान्यता प्राप्त है। -इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भेजने में देरी हुई है। इस कारण छात्रों के रोल नंबर नहीं आ पाए है। मामले को लेकर बोर्ड में ग्रीवेंस भेजी गई है। छात्रों के पढ़ाई का नुकसान नहीं होने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। -विनय कटारिया, चेयरमैन एजूक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल – सेक्टर 9, गुरुग्राम।
Trending Videos