{"_id":"6994cacf65d75f41140842d1","slug":"delivery-boy-arrested-for-cancelling-food-orders-and-selling-them-at-half-the-price-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80081-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खाने का ऑर्डर कैंसिल कराकर आधे दाम पर बेचने वाला आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खाने का ऑर्डर कैंसिल कराकर आधे दाम पर बेचने वाला आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्डर किए गए खाने को ऑफलाइन डिलीवर करके कर रहा था ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खाने के ऑर्डर को कैंसिल कराकर आधे दामों में बेचने वाले डिलीवरी बाॅय को साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने मंगलवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। ग्राहकों द्वारा ऑर्डर किए गए खाने को ऑफलाइन माध्यम से डिलीवर करके स्वीगी कंपनी से ठगी कर रहा था।
आरोपी की पहचान हिसार (हरियाणा) के डाणी वर्मन बरवाला निवासी मोनू (30) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह रैपिडो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी द्वारा स्विगी कंपनी के माध्यम से रेस्टोरेंट से ऑर्डर को लेकर उपभोक्ता को डिलीवर करने के दौरान कॉल करके ऑर्डर को कैंसिल करवा लेता। इसके बाद ऑर्डर को आधे दामों में उसी उपभोक्ता को डिलीवर कर देता था। उपभोक्ता द्वारा दिए ऑर्डर के रुपये अपने पास रख लेता था। आरोपी माेनू ने ऑर्डर कैंसिल कराकर खाना डिलीवर करके करीब 10 हजार रुपये अपने पास रखे।
स्विगी कंपनी के प्रतिनिधि ने 20 अगस्त 2025 को साइबर अपराध थाना पूर्व में शिकायत दी कि कंपनी ने रेस्टोरेंट से खाने उठाने से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए रेपिडो को डिलीवरी पार्टनर बनाया हुआ है। रेपिडो के डिलीवरी बॉय द्वारा खाने के ऑर्डर को उपभोक्ता को गलत कारण बताकर कैंसिल करके ठगी की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपी मोनू को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। कंपनी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर छानबीन करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
Trending Videos