{"_id":"6996e72e9b369c773c0faddf","slug":"12-complaints-were-heard-in-the-resolution-camp-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80210-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समाधान शिविर में 12 शिकायतों पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समाधान शिविर में 12 शिकायतों पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम परमजीत चहल ने की। जहां उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को 12 समस्याओं पर सुनवाई हुई।
शिविर के दौरान राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेकर तय समय सीमा के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए।
Trending Videos