{"_id":"6996e3e8f86639edd103d6a1","slug":"people-confined-to-their-homes-filth-spread-on-the-streets-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80207-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोग घरों में कैद, सड़कों पर पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोग घरों में कैद, सड़कों पर पसरी गंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोह गांव में पीने के पानी का संकट, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। खोह गांव में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। पिछले छह महीनों से पीने के पानी का भारी संकट है। पानी की किल्लत के कारण लोग 1200 का टैंकर खरीदने पर मजबूर हैं क्योंकि भूजल स्तर 1000 फीट नीचे गिर चुका है। साथ ही, सफाई कर्मचारियों की कमी और नालियों की सफाई न होने से गलियों में गंदा पानी और गंदगी फैली है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है। सड़कों पर पसरी गंदगी के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम मानेसर में बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।
छह महीने से बनी हुई है पानी की समस्या
गांव में समय से सफाई नहीं होने के कारण रोजाना आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालों का गंदा पानी सड़क पर दिनभर बहता रहता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। - राममेहर ग्रामीण निवासी
कई बार गांव की समस्याओं को लेकर नगर निगम मानेसर को अवगत कराया गया है, लेकिन इलाके में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। -सतपाल
गांव में मुख्य समस्या पीने के पानी की बनी हुई है 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। अभी तक पीने के पानी की निगम की तरफ से कोई सुविधा नहीं की गई है। - रविंद्र, खोह गांव पार्षद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खुले नाले से लोगों में हादसे का डर
न्यू गुरुग्राम। चौमा रेलवे फाटक से बजघेड़ा चौक की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिन से खुले नाले के कारण लोगों को आवाजाही में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि सड़क के किनारे खुला नाला होने से हर समय हादसे का डर बना रहता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस आने-जाने वाले लोग डर बना रहता है। वहीं मोहन ने कहा कि रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। कई जगह स्ट्रीट लाइट की कमी हैं, जिससे नाला साफ दिखाई नहीं देता। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस नाले को ठीक करवाया जाए। संवाद
Trending Videos