सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action taken against 150 vehicles parked in no parking zone

Gurugram News: दो दिनों में नो पार्किंग में खड़े 150 वाहनों पर लगाया जुर्माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Action taken against 150 vehicles parked in no parking zone
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने पिछले दो दिनों में नो पार्किंग जोन में खड़े करीब 150 वाहनों पर जुर्माना लगाया है। पहली बार वाहन टो होने पर एक हजार रुपये क्रेन शुल्क व 500 रुपये नो पार्किंग का जुर्माना लगाया गया। दूसरी बार उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये क्रेन शुल्क व 1500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे में जितनी बार कोई वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलेगा, उस पर जुर्माना राशि और अधिक लगेगी। सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जीएमडीए ने यातायात पुलिस के समन्वय से शहर में सिटी टोइंग मैनेजमेंट एप्लिकेशन और केंद्रीकृत निगरानी डैशबोर्ड को लागू किया है।
Trending Videos

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। टो किए गए वाहनों की जानकारी डिजिटल पोर्टल के माध्यम से मालिक प्राप्त कर सकता है। किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 1095 और 0124-2386000 पर संपर्क किया जा सकता है। लोगों को नो पार्किंग जाेन में वाहन न खड़े करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed