सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Horticulture seminar in Pataudi... advised farmers to do modern farming and plant fruit trees

Gurugram News: पटौदी में बागवानी सेमिनार... किसानों को आधुनिक खेती और फलदार पौधे लगाने की दी सलाह

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Horticulture seminar in Pataudi... advised farmers to do modern farming and plant fruit trees
विज्ञापन
फसल का उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा लाभ कमाने की दी जानकारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव बासपदमका स्थित पोटाश केंद्र में बागवानी विभाग की तरफ से जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला बागवानी अधिकारी डॉ. नेहा यादव के नेतृत्व में एक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें जिले के अन्य विभागों ने लगभग 15 स्टॉल लगाए। इन स्टॉल पर कृषि और बागवानी से जुड़ी नई तकनीकें और नए आइडिया दिखाए गए। स्टॉल आयोजकों और वक्ताओं को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया।
किसानों को इस दौरान आधुनिक बागवानी, उन्नत खेती के तरीके और नए तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इससे उन्हें अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा लाभ कमाने में मदद मिलेगी। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. नेहा यादव ने किसानों को बागवानी की स्कीमों की जानकारी दी। जिला किसान संघ क्लब गुरुग्राम के अध्यक्ष राव मानसिंह ने बागवानी के फायदे बताएं। उन्होंने बताया कि हवा और फल मिलने से जमीन की गुणवत्ता बनी रहती है लेकिन रासायनिक उर्वरक ज्यादा डालने से जमीन की गुणवत्ता खराब हो गई है। इसे ठीक रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर यशपाल खोला ने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती की और रुझान करे व खेतों में कम से कम दवाइयों का इस्तेमाल करे। सेमिनार में अशोक कुमार, खुशीराम, हरीसिंह, श्रीभगवान, सुरेन्द्र, दीपक सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed