सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sarai Rohilla-Phulera-Sarai Rohilla special train will run from 20 to 23 February.

Gurugram News: सराय रोहिल्ला-फुलेरा-सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 20 से 23 फरवरी तक चलेगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Sarai Rohilla-Phulera-Sarai Rohilla special train will run from 20 to 23 February.
विज्ञापन
पटौदी। रेलवे की तरफ से सराय रोहिल्ला-फुलेरा-सराय रोहिल्ला के बीच रेलयात्रियों की मांग पर ट्रेन संख्या 04401/04402 20 से 23 फरवरी तक चलाए जाएगी। यह ट्रेन 20, 21 और 22 फरवरी को दिल्ली के सराय रोहिल्ला और 21, 22 और 23 फरवरी को फुलेरा जंक्शन से चलेगी। ट्रेन में 17 कोच हैं और पूरी तरह अनारक्षित हैं।
Trending Videos


ट्रेन संख्या 04401 दिल्ली के सराय रोहिल्ला से शाम 7:10 बजे प्रस्थान करेगी और दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनोल, नीमका थाना, श्रीमाधोपुर, रिंगस जंक्शन होते हुए रात 2:30 बजे फुलेरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04402 फुलेरा जंक्शन से सुबह 11:40 बजे चलेगी और शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 09713/09714 भी एक मार्च तक इसी समय सारिणी के अनुसार दिल्ली के सराय रोहिल्ला और फुलेरा के बीच चलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन के समय और स्टेशनों की जानकारी पहले से जान लें। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने रेलयात्रियों की मांग पर चलाई जा रही रेलगाडिय़ों के संचालन पर रेलवे विभाग का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed