{"_id":"699709b6d528f171670a7507","slug":"gmcbl-buses-break-down-mid-way-causing-inconvenience-to-passengers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80239-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएमसीबीएल बसें बीच रास्ते में हो रहीं खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएमसीबीएल बसें बीच रास्ते में हो रहीं खराब, यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की समय पर सर्विस और रखरखाव न होने के कारण हो रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की बसें इन दिनों यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इफ्को चौक और बस स्टैंड से मानेसर के धाना मोड़ तक चलने वाली सिटी बसें आए दिन बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। बसों की समय पर सर्विस और रखरखाव न होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है।
बीच सड़क पर बस खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। खासकर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर अपनी फैक्टरियों और दफ्तरों तक पहुंचने में परेशानी होती है। कई बार लोगों को दूसरी बस या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
आईएमटी मानेसर में काम करने वाले बस यात्री रोहित सिंह ने बताया कि वह रोजाना सिटी बस से सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि बसों की समय पर सर्विस न होने के कारण कई बार बसें बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। इस वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है और काम पर समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। अंकित ने बताया कि बस के बीच रास्ते में खराब हो जाने से दूसरी बस या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
Trending Videos