{"_id":"6996fc9cfeac00b55a044c9d","slug":"dadra-nagar-haveli-damandivs-first-partnership-became-an-attraction-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80236-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दादरा नगर हवेली-दमनदीव की पहली भागीदारी बनी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दादरा नगर हवेली-दमनदीव की पहली भागीदारी बनी आकर्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस आजीविका मेला...उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों की भी धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित सरस आजीविका मेले में इस बार दादर नगर हवेली और दमनदीव की पहली भागीदारी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां से आए कारीगरों ने अपनी पारंपरिक कला और हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से मेले में अलग पहचान बनाई है। उनकी स्टॉल पर वॉल पेंटिंग आर्ट, स्टाइलिश मोबाइल स्टैंड, बांस से बने उपयोगी व सजावटी उत्पाद, पेन बॉक्स, होम डेकोर सामग्री, फ्लावर पॉट और हस्तनिर्मित लैंप प्रदर्शित किए गए हैं। पर्यावरण अनुकूल सामग्री से तैयार इन उत्पादों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे कारीगरों में उत्साह है।
मखाने से बने हेल्दी स्वीट्स लुभा रहीं
वहीं, उत्तराखंड की स्टॉल भी अपने पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों के कारण चर्चा में है। मेले में लोगों को खाने-पीने की चीजें अधिक लुभा रही हैं। यहां मखाने से बने हेल्दी स्वीट्स, पारंपरिक लड्डू, चिवड़ा, मिल्क केक, देसी घी, वन शहद, अचार और फलों से तैयार जूस लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शुद्धता और स्वाद के चलते इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और लोग स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की ओर रुझान दिखा रहे हैं।
Trending Videos