सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   172 people invested in NSC due to growing confidence in investing.

Gurugram News: एनएससी में निवेश का बढ़ता भरोसा 172 लोगों ने किया आवेदन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
172 people invested in NSC due to growing confidence in investing.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


गुरुग्राम। डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। जिले में 1 से 30 अप्रैल तक कुल 172 लोगों ने एनएससी में निवेश के लिए आवेदन किया है। पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित निवेश योजनाओं को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता सकारात्मक संकेत है। एनएससी की गारंटीड रिटर्न और टैक्स बेनिफिट के कारण लोग इसे भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।


नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस की एक प्रमुख बचत योजना है। इसमें 1,000 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसकी लॉक-इन अवधि 5 वर्ष होती है। योजना में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है। वर्तमान में इस पर 7.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है, जो चक्रवृद्धि रूप में बढ़ता है। योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दस्तावेजों के साथ नाबालिग भी कर सकते हैं आवेदन :
आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बिजली बिल या पासपोर्ट और पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज खाता खुलवाने के लिए आवश्यक हैं। यदि खाता नाबालिग के नाम पर खोला जा रहा है तो जन्म प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। कोई भी भारतीय नागरिक, 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग (अभिभावक के साथ) और अधिकतम तीन वयस्कों का संयुक्त खाता एनएससी में खोला जा सकता है। वहीं एनआरआई, कंपनियां, ट्रस्ट और एचयूएफ इसके लिए पात्र नहीं हैं।



वर्जन.....
जिले में लगातार बढ़ती संख्या बताती है कि लोग सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न वाली योजनाओं की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। -गुलशन कुमार, अधीक्षक (मुख्यालय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed