सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Truck driver dies in road accident on KGP Expressway

Gurugram News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies in road accident on KGP Expressway
विज्ञापन
पलवल। केजीपी एक्सप्रेसवे पर पेलक टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने के कारण पीछे से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। भीषण टक्कर में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos

पुलिस को दी गई शिकायत में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले सेकरा गांव के रहने वाले सोन सिंह ने बताया कि उनका भाई प्रताप यादव ट्रक पर चालक का कार्य करता था। प्रताप अपनी गाड़ी में मोबाइल भरकर नोएडा से फर्रुखनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह केजीपी रोड पर पेलक टोल टैक्स के पास पहुंचा, तो उसके आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक लगा दिए। रफ्तार तेज होने के कारण प्रताप यादव की गाड़ी सीधे आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रताप यादव को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed