{"_id":"6a062b30ad1afd1f450c6a96","slug":"fire-department-employee-arrested-for-bribery-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88036-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अग्निशमन विभाग का कर्मचारी रिश्वत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अग्निशमन विभाग का कर्मचारी रिश्वत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा। टीम ने उसकी कार से 2,98,050 रुपये नकदी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं धारा 308(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में शिकायत दी में बताया था कि वह पारसनाथ एक्सोटिका सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग में अकाउंटेंट हैं। 13 अप्रैल को सोसाइटी के फ्लैट नंबर सी-4/1203 में आग लगने की घटना हुई थी। मामले में सेक्टर-29 स्थित अग्निशमन विभाग में तैनात मनोज कुमार उर्फ मनोज कादयान ने शिकायतकर्ता को ड्यूटी में लापरवाही के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांगी थी। बाद में आरोपी ने सौदेबाजी करके रिश्वत राशि 15 हजार रुपये तय की। बृहस्पतिवार की दोपहर को पीड़ित ने शिकायत प्राप्त होने पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इस दौरान एसीबी टीम ने फायर कर्मचारी मनोज कुमार को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके अलावा आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर 2,98,050 रुपये नकदी भी बरामद हुई, जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-- --
वर्जन
आरोपी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आरोपी से पूछताछ व छानबीन की जा रही है। - पूनम, एसपी, एसीबी यूनिट, गुरुग्राम।
Trending Videos