{"_id":"6a062ae19b20d8c429069c9c","slug":"health-minister-reprimanded-xen-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87981-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सईएन को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सईएन को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। बुधवार को लोक निर्माण विभाग में हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर एक्सईएन को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि केवल उद्घाटन के समय दिखावे या लीपापोती के लिए निर्माण न किया जाए, बल्कि ऐसी संरचनाएं बनाई जाएं जो लंबे समय तक टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण हों। मंत्री ने एक्सईएन से अतिरिक्त बजट की मांग, अस्पताल निर्माण में देरी और दोबारा टेंडर जारी करने के दबाव पर लिखित जवाब तलब किया। आरोप है कि घटिया सामग्री के कारण उद्घाटन से पहले ही इमारतों में दरारें दिखने लगीं। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में 100 बेड ब्लॉक में दरारें आईं हैं। वहीं फर्रुखनगर के स्वास्थ्य केंद्र में भी खराब निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। अमर उजाला ने बीते दिनों पहले यही मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंत्री ने कहा कि सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर तकनीकी ऑडिट कराने के लिए कहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सभी विकास परियोजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने 2.86 करोड़ की परियोजनाएं कीं जनता को समर्पित
आरती सिंह राव ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में करीब दो करोड़ 86 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने उप मंडल नागरिक अस्पताल उप मण्डल नागरिक अस्पताल हेलीमण्डी में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन किया। यह यूनिट पटौदी ब्लॉक के लिए डायग्नोस्टिक हब के रूप में कार्य करेगी।
इसके अलावा उन्होंने गांव चन्दू में 89.45 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और नूरगढ़ व महचाना गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का उद्घाटन किया। इस मौके पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, मानेसर की महापौर डॉ. इंद्रजीत यादव और सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos