{"_id":"6a7b26749ddd51b7e102c55d","slug":"4350-lakh-swindled-via-fake-shareipo-investment-group-one-accused-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97466-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी शेयर-आईपीओ निवेश ग्रुप से 43.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी शेयर-आईपीओ निवेश ग्रुप से 43.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता, खाते में आए थे 5.50 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर और आईपीओ में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर फर्जी ग्रुप में जोड़कर 43.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोमवार को सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, ठगी को लेकर 23 नवंबर 2024 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फेसबुक के माध्यम से एक ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप संचालकों ने शेयर और आईपीओ में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का झांसा दिया। आरोपियों ने फर्जी निवेश और मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग आईपीओ में निवेश के नाम पर उससे 43.50 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में रकम वापस नहीं मिली तो उसे ठगी का पता चला।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ईस्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से 5.50 लाख रुपये सुमित के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी ने अपना बैंक खाता 30 हजार रुपये कमीशन के लालच में एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। इसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम अब ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।