फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Debit card swapped under the pretext of offering help at an ATM. 23,900 withdrawn from the account.

Gurugram News: एटीएम में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदला, खाते से निकाले 23,900 रुपये

Tue, 11 Aug 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Debit card swapped under the pretext of offering help at an ATM. 23,900 withdrawn from the account.
- चिप रगड़ने के बहाने युवक ने कार्ड बदला, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे व्यक्ति को मदद के बहाने झांसे में लेकर एक युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से 23,900 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऊंचा माजरा गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 8 अगस्त को खेड़कीदौला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। एटीएम में कार्ड डालने पर वह स्वीकार नहीं हुआ। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और उसने मदद करने की बात कही। युवक ने रविंद्र से डेबिट कार्ड की चिप को रगड़ने के बाद दोबारा मशीन में लगाने के लिए कहा। आरोप है कि युवक ने रविंद्र को बातों में उलझाकर चिप रगड़ने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और उसके स्थान पर दूसरा कार्ड दे दिया। कुछ समय बाद पीड़ित के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 23,900 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर रविंद्र ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article