बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   500 Top Talents Selected in Trials; Now, Their Prowess Will Be on Display on the Field.

Gurugram News: ट्रायल में चुने गए 500 धुरंधर, अब मैदान पर दिखेगा दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
500 Top Talents Selected in Trials; Now, Their Prowess Will Be on Display on the Field.
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू होंगी खेल नर्सरियां, ट्रायल में 2500 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। खेल विभाग ने सोमवार और मंगलवार को जिले में संचालित की जाने वाली खेल नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए। इन ट्रायल में करीब 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभाग के 20 खेल प्रशिक्षकों को आवंटित विभिन्न खेल नर्सरियों के लिए 500 धुरंधर खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। अब जिले में एक अप्रैल से सभी खेल नर्सरियों का संचालन शुरू किया जाएगा।



इन नर्सरियों में क्रिकेट, जिमनास्टिक, तैराकी, मुक्केबाजी, बास्केटबाल, तायक्वांडो, हॉकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, कुश्ती, हैंडबॉल, फुटबॉल, जूडो और बैडमिंटन जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जिससे कुल लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1500 रुपये व 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए 2000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे। खेल नर्सरियों का संचालन नेहरू स्टेडियम, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सोहना स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम (मऊ पटौदी), खंडेवला स्टेडियम, भांगरौला, नखरौला, दौलताबाद (पवन पुत्र व्यायामशाला), धनवापुर (अजीत स्टेडियम) और न्यू कॉलोनी स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि सभी खेलों के ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं और एक अप्रैल से सभी सरकारी खेल नर्सरियां नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed