सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bustle Returns to Schools... Mega PTM Witnesses a Blend of Learning and Fun

Gurugram News: स्कूलों में लौटी रौनक...मेगा पीटीएम, पढ़ाई व मस्ती का दिखा संगम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bustle Returns to Schools... Mega PTM Witnesses a Blend of Learning and Fun
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में छठी कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं का फूलम
विज्ञापन
प्रवेश उत्सव में स्कूलों की चौखट पर तिलक लगाकर किया बच्चों का अभिनंदन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम/सोहना। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) और प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, प्रगति और समग्र विकास की जानकारी देना, उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना और नए विद्यार्थियों का स्वागत करना रहा। मेगा पीटीएम की शुरुआत सुबह 8 से हुई, जिसमें अभिभावकों के लिए मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन-पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसी पारंपरिक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


भोंडसी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह आयोजन विशेष रूप से आकर्षक रहा, जहां जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से बच्चों का उत्साह बढ़ाया और अभिभावकों से भी संवाद किया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 6 में प्रवेश लेने आए विद्यार्थी का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिनु यादव, एसएमसी पदाधिकारी, अभिभावक, ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवाजी नगर व जैकबपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी मेगा पीटीएम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यहां अभिभावकों को विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम, उनकी प्रगति और समग्र विकास की जानकारी दी गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेगा पीटीएम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से बातचीत की और अंत में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आए बच्चों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया।

सोहना खंड के सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 130 राजकीय स्कूलों में कक्षा पहली से 11वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों को नए नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही रैली निकालकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भूषण सचदेवा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अभिभावक और विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में छठी कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं का फूलम

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में छठी कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं का फूलम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed