सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   58 illegal connections disconnected in Daulatabad and Surat Nagar

Gurugram News: दौलताबाद और सूरत नगर में 58 अवैध कनेक्शन काटे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
58 illegal connections disconnected in Daulatabad and Surat Nagar
विज्ञापन
पेयजल और सीवरेज कनेक्शन के लिए घर बैठे ही करें आवेदन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र और सूरत नगर इलाके में विशेष अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 58 अवैध कनेक्शन काटे गए। जांच के उपरांत 50 यूनिट के एक बल्क कनेक्शन के अलावा आठ अन्य अवैध पेयजल और सीवरेज कनेक्शन काट दिए गए। काटे गए कनेक्शन में मुख्य रूप से औद्योगिक व कॉमर्शियल यूनिट शामिल हैं।
नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने पेयजल और सीवरेज कनेक्शन की जटिल प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नया ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया है। एमसीजी की ओर से विकसित यह सिस्टम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से लोग घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। केवल प्रॉपर्टी आईडी और पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड के आधार पर नया कनेक्शन प्राप्त किया जा सकेगा। इससे पूरी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बन गई है और समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------

शहर में अवैध पेयजल और सीवरेज कनेक्शन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होंगे। ऐसे मामलों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। लोगों से वैध प्रक्रिया और निगम के ऑनलाइन सिस्टम से ही कनेक्शन लेने की अपील की गई। -प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed