सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Science buses parked on SCERT campus gather dust

Gurugram News: एससीईआरटी परिसर में खड़ी विज्ञान बसें खा रहीं धूल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Science buses parked on SCERT campus gather dust
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) परिसर में खड़ी सात विज्ञान बसें लंबे समय से उपयोग के अभाव में धूल फांक रही हैं। कभी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों तक जाकर विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोग, मॉडल और प्रदर्शनी के माध्यम से पढ़ाने वाली ये बसें अब सालों से खड़ी हैं। इनका संचालन बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक प्रयोग आधारित विज्ञान शिक्षा पहुंचाने की योजना भी लगभग ठप हो गई है। एससीईआरटी के इटी विंग इंचार्ज मनोज कौशिक ने बताया कि बसों का टाइम पीरियड खत्म हो चुका हैं, जिसकी वजह से इनका इस्तेमाल अब नहीं किया जा सकता है। एससीईआरटी की ओर से शिक्षा निदेशालय को नई विज्ञान बसों की खरीद के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। विभागीय स्तर पर इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed