फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   73 students secured admission in the first phase at ITI Sohna.

Gurugram News: आईटीआई सोहना में दाखिले के प्रथम चरण में 73 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 22 Jul 2026 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
73 students secured admission in the first phase at ITI Sohna.
दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया के प्रथम चरण की समाप्ति हो गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में प्रथम चरण के दौरान कुल 73 विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यवसायों में दाखिला लिया है। संस्थान में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इलेक्ट्रिशियन और हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर व्यवसायों में सबसे अधिक रुचि दिखाई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 356 सीटों में से 73 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। व्यवसायवार दाखिला स्थिति के अनुसार, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी), स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी), कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली), हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, प्लंबर (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) और वेल्डर व्यवसायों में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश प्रथम चरण में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक दाखिला पोर्टल पर व्यवसाय भरने अथवा बदलने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई 2026 से सीट अलॉटमेंट और दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed