सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fault in an 11,000-volt line caused a fire, causing damage worth lakhs.

Gurugram News: 11 हजार वोल्ट लाइन में फाॅल्ट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A fault in an 11,000-volt line caused a fire, causing damage worth lakhs.
विज्ञापन
दो दुकानें, किसानों की लकड़ियां और उपलों के बटेवड़े जले
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के बलई गांव में मंगलवार सुबह 11 हजार वॉल्ट की बिजली लाइन में अचानक फाॅल्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण दो दुकानों, किसानों की लकड़ियां और उपलों के बटेवड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज गर्मी और हवा के कारण आग लगातार फैलती रही। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार दमकल विभाग की गाड़ी करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग से भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बसीर का पशुओं का चारा और लकड़ियां जलकर राख हो गई, जबकि ताहिर के उपलों का बटेवड़ा और लकड़ियां भी आग की चपेट में आ गए। वहीं आसु की परचून की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इधर बसई मेव गांव में भी शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना सामने आई। आग की चपेट में आने से तीन भैंसें बुरी तरह झुलस गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी पशुओं की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed