सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration cracks down on mining mafia, special campaign underway

Gurugram News: खनन माफिया पर प्रशासन की सख्ती, लगातार चल रहा विशेष अभियान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on mining mafia, special campaign underway
विज्ञापन
एक महीने में 9 लाख से ज्यादा जुर्माना, कई वाहन जब्त
Trending Videos





संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार मिल रही शिकायतों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन ने खनन माफिया के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। खनन विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें दिन-रात विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।



जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है और आरोपियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन पर्यावरण और जनजीवन दोनों के लिए गंभीर खतरा है इसलिए इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




बता दें कि 21 अप्रैल से 19 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रशासन ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 लाख 17 हजार 430 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान बिना ई-रवाना चल रहे 10 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे 4 लाख 24 हजार 530 रुपए की वसूली की गई। वहीं बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के संचालन कर रहे 20 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अवैध खुदाई और निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक पाए जाने के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 30 हजार 80 रुपए का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन का कहना है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




पर्यावरण संरक्षण पर प्रशासन का फोकस
जिला उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा है। इससे जमीन का कटाव बढ़ता है, जलस्तर प्रभावित होता है और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण की समस्या पैदा होती है। प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को लेकर गंभीर है।




आमजन से सहयोग की अपील
प्रशासन ने लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed