सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encounter with cow smugglers, one criminal injured in police retaliation, four cattle freed

Gurugram News: गोतस्करों से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, चार गोवंश मुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Encounter with cow smugglers, one criminal injured in police retaliation, four cattle freed
विज्ञापन
दो साथी फरार, एक एम्बुलेंस, कट्टा, कारतूस और खाली खोल बरामद
Trending Videos





संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले को अपराध और गोतस्करी से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। सीआईए नूंह और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार गोवंशों को मुक्त कराया है। साथ ही एक एम्बुलेंस, देसी कट्टा, कारतूस और खाली खोल बरामद किए गए हैं।

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में जिले में लगातार अपराधियों और साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गोतस्करों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आंकड़ों के अनुसार महज दो महीने से भी कम समय में पुलिस ने गोतस्करी के 45 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 96 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 158 गोवंशों को मुक्त कराकर 30 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पृथ्वी सिंह ने बताया कि सीआईए नूंह की टीम उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुंबई एक्सप्रेसवे के पास नूंह-होडल रोड पर गश्त और अपराध रोकथाम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उटावड़ निवासी कुछ लोग एम्बुलेंस में गोवंश भरकर उन्हें गोकशी के लिए उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नूंह-होडल रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध एम्बुलेंस वहां पहुंची। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।




पंचर टायर के बावजूद भागते रहे आरोपी

पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर एम्बुलेंस का टायर पंचर हो गया। इसके बावजूद आरोपी वाहन लेकर भागते रहे। बाद में सरपंच ढाबे के पास वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। भागते समय भी आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की।




पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हम्मस निवासी उटावड़ दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।




वाहन से बरामद हुए गोवंश और हथियार

पुलिस ने एम्बुलेंस की तलाशी ली तो उसमें एक बछड़ा, एक बैल और दो गाय सहित कुल चार गोवंश बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गोवंशों को रस्सियों से बांधकर बेहद क्रूर तरीके से वाहन में भरा गया था। मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस कारतूस भी बरामद किए हैं। नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।




लगातार सख्ती से तस्करों में डर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में गोतस्करी, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चल रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए है।



जिले में नशा तस्करों, साइबर ठगों व गो तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत कोशिश है कि जिले को अपराध मुक्त बनाया जाए। जिले के लोगों से भी अपील है कि अगर कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी, नशा तस्करी व गो तस्करी करता है तो उसकी सूचना सम्बंधित थाने में जरूर दें। आमजन के सहयोग से ही अपराध पर काबू पाया जा सकता है।

- डॉ अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed