{"_id":"6a0cb500c07f28b388042aac","slug":"mnrega-fraud-action-on-depositing-recovery-amount-still-incomplete-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112179-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा फर्जीवाड़ा : रिकवरी राशि जमा पर कार्रवाई अब भी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा फर्जीवाड़ा : रिकवरी राशि जमा पर कार्रवाई अब भी अधूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगीना। ग्राम पंचायत नगीना में मनरेगा कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़ सामने आया है। पूर्व सरपंच नसीम खान द्वारा 2 लाख 28 हजार 994 रुपये की रिकवरी राशि मनरेगा योजना के खाते में जमा करा दी गई है। यह जानकारी 10 मई 2026 को जारी एक आधिकारिक पत्र में सामने आई है।
पत्र के अनुसार वर्ष 2016 से 2022 के दौरान फर्जी जॉब कार्ड बनाने, फर्जी मस्टरोल भरने, एक व्यक्ति के नाम पर कई जॉब कार्ड जारी करने तथा एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर कार्य दर्शाने जैसी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। मामले में तत्कालीन बीडीपीओ, एपीओ, जेई, लेखा सहायक, बैंक मैनेजर और ठेकेदारों की भूमिका की जांच की भी मांग उठी है। हालांकि रिकवरी राशि जमा होने के बावजूद पूर्व सरपंच और कथित गबन में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। संवाद
Trending Videos