{"_id":"6a0cc927ef254480c701b8f8","slug":"orange-alert-of-heat-wave-from-today-not-only-day-but-also-night-becomes-hot-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-4300222-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज से लू का ऑरेंज अलर्ट, दिन नहीं, रात भी हुई गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज से लू का ऑरेंज अलर्ट, दिन नहीं, रात भी हुई गर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूरज दिखा रहा तेवर... आगामी दिनों में 46 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गर्मी ने मई के मध्य से ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा 3 जून तक चलेगा, जिसके दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है। शहर में दिन में धूप से परेशानी तो रात को भी राहत नहीं मिल रही है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा।लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय तेज धूप से शरीर पर जलन महसूस हो रही है। बीते शनिवार से ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिन के साथ-साथ रातें भी अधिक गर्म हो गई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
मौसम पूरी तरह शुष्क और अत्यधिक गर्म बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना काफी बढ़ गई है। अधिक तापमान के कारण धूल भरी हवाओं की स्थिति भी बन सकती है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos