{"_id":"69f79bbd4702bf25550165f5","slug":"a-modern-bus-terminal-will-be-built-alongside-the-bus-depot-in-sector-103-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86817-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-103 में बस डिपो के साथ बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-103 में बस डिपो के साथ बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम में बस डिपो निर्माण की योजना पर काम कर रहा जीएमडीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-103 में बस डिपो के साथ आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) डिपो के लिए डीपीआर तैयार करा रहा है।
जीएमडीए पहले सेक्टर-103 में सामान्य बस डिपो बनाने की योजना पर काम कर रहा था लेकिन अब इसे व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। जीएमडीए के सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि डिपो का डिजाइन आधुनिक सुविधाओं और कमर्शियल गतिविधियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। ऐसे में यहां शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं। डिपो भवन का डिजाइन सात मंजिला तक तैयार किया जाएगा, हालांकि शुरुआती चरण में तीन मंजिला निर्माण प्रस्तावित है। नगर निगम गुरुग्राम से प्राप्त 7.18 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस डिपो में 150 बसों को खड़ा करने की क्षमता होगी।
जीएमडीए ने दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) को परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किया है, जो विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। जीएमडीए प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी द्वारा डीपीआर जमा कर दिया गया है और उसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस डिपो की जगह की बाड़बंदी का कार्य प्रगति पर है।
बता दें कि गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से शहर में ‘गुरुगमन’ नाम से सिटी बस सेवा संचालित की जा रही है। वर्तमान में सेक्टर-10 और सेक्टर-52 बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर करीब 150 बसों का संचालन हो रहा है।
जीएमडीए मानेसर और न्यू गुरुग्राम में सिटी बस सेवा को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। दो-तीन माह में गुरुगमन बेड़े में 200 नई ई-बसें शामिल होने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज के पास होगा डिपो
जीएमडीए सेक्टर-102 में शीतला माता मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी करा रहा है, जिसका करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जीएमडीए की योजना है कि सेक्टर-103 में प्रस्तावित बस डिपो और बस टर्मिनल से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आने वाले लोगों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े सेक्टरों में भी सिटी बस सेवा मजबूत होगी। डिपो में ई-बसों के संचालन के लिए आवश्यक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
Trending Videos