फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A moving car caught fire on NH-48, causing traffic jams for drivers.

Gurugram News: एनएच-48 पर चलती कार में लगी आग, हाईवे पर जाम लगने से चालकों को हुई परेशानी

Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire on NH-48, causing traffic jams for drivers.
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठते हुए दिखाई देने पर चालक ने तुरंत कार को हाईवे के बीच ही रोककर नीचे उतर गया और कार में जो सामान रखा था, उसे भी निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में आग लगने की घटना के दौरान हाईवे पर सेक्टर-31 से राजीव चौक से आगे तक जाम लग गया। जिस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हाईवे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी की टीम भी मौके पर पहुंचे। कार पूरी तरह से धूं-धूं करके जल रही थी। कार में आग लगने की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। इसी दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने एनएच-48 से गुजर रहे पानी के एक टैंकर को रूकवाकर कार में लगी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। टैंकर के पानी से आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से नियंत्रित किया। हालांकि आग बुझाने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को हाईवे से हटवाया। कार में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए एनएच-48 पर यातायात प्रभावित रहा है और जयपुर से दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए चालकों को दिशा-निर्देश देकर वाहनों को निकालना शुरू किया। हालांकि वाहनों की लंबी लाइनें लगी होने के कारण काफी देर बाद हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार में आग लगने से करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। कार में आग हाईवे की दांये तरफ पहली लेन में लगी थी, ऐेसे में बांयी तरफ वाली लेन से वाहनों का संचालन हो रहा था। कार को हाईवे हटवाकर यातायात को सुचारू करवा दिया था। - महावीर सिंह, इंस्पेक्टर, यातायात पुलिस, दिल्ली-जयपुर हाईवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article