{"_id":"6a59db500080d0122303f5ed","slug":"video-leakage-in-drinking-water-line-in-sector-37-gurugram-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 37 में पेयजल की लाइन में लीकेज, सोसाइटियों में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 37 में पेयजल की लाइन में लीकेज, सोसाइटियों में जल संकट
गुरुग्राम के सेक्टर 37 में जीएमडीए की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण एक ओर लाखों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है, वहीं सेक्टर 37 सी और डी की सोसाइटियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सोसाइटियों के लोग टैंकर खरीदकर काम चला रहे हैं। सेक्टर 37 डी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पाइप में लीकेज हो गया और एक तालाब की तरह पानी जमा हो गया। अभी तक इसकी मरम्मत का काम नहीं शुरू हो पाया है। पाइप लाइन टूटने की वजह से बीपीटीपी की सोसाइटियों पार्क सेरेन, जेनरेशन,टेरा और स्पेशियो में टैंकर मंगाकर पानी का काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर 37 सी की सोसाइटियां तक्षशिला हाइट्स, आईएलडी ग्रीन, सिग्नेचर मिलेनिया -2, एपेक्स आवर होम्स, इंपीरिया एस्फेरा आदि में भी जल संकट उत्पन्न हो गया है।
ऐसी स्थिति फरवरी महीने में भी उत्पन्न हो गई थी, एक सोसाइटी के अंडरग्राउंड केबल पर काम चलने के क्रम में जेसीबी ने जीएमडीए की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई थी और इलाके में जल संकट उत्पन्न हो गया था। लोगों ने प्रशासन से जीएमडीए से पाइप लाइनों की सुरक्षा की मांग की है। एक ओर बहुमूल्य पेयजल बर्बाद हो रहा है तो दूसरी ओर लोगों को टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।