{"_id":"6a592c8b4c8b5a7c030b0930","slug":"bike-taxi-driver-killed-in-collision-with-vehicle-near-elan-mall-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94700-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एलान मॉल के पास वाहन की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एलान मॉल के पास वाहन की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद के खटकड़ गांव का रहने वाला था, प्राथमिकी दर्ज
गुरुग्राम। सेक्टर-80 में एलान मॉल के पास वाहन की टक्कर से बाइक टैक्सी चालक युवक की माैत हो गई। युवक की पहचान साहिल जींद के खटकड़ गांव का रहने वाला था। वो गुरुग्राम में रेपिडो एप के जरिये बाइक टैक्सी चलाता था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवक के पिता रमेश के बयान पर खेड़की दौला थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता रमेश ने बताया कि उनका बेटा साहिल मानेसर सेक्टर-1 में किराये पर रहता था। सोमवार रात वह बाइक पर सवार होकर रामपुरा चौक से अपने कमरे की तरफ आ रहा था। सेक्टर-80 में एलान मॉल के सामने अज्ञात वाहन चालक ने साहिल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से वाहन भगा ले गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है। ब्यूरो