फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to murder a youth in Sidhrawali village by attacking his stomach and shoulder with scissors

Gurugram News: सिधरावली गांव में युवक के पेट व कंधे पर कैंची से वार कर हत्या का प्रयास

Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a youth in Sidhrawali village by attacking his stomach and shoulder with scissors
अस्पताल में उपचार जारी, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना इलाके के सिधरावली गांव में एक युवक के पेट व कंधे पर कैंची से वार कर हत्या का प्रयास किया गया। ये वारदात गांव में ही बस स्टैंड के पास स्थित एक नाई की दुकान पर हुई। हमला करने के आरोप गांव के ही धीरज नामक युवक पर लगा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घायल युवक के पिता सुरेश कुमार के बयान पर बिलासपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। टीम मामले में जांच कर रही है।


ये वारदात 3 जुलाई की देर रात की बताई गई है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार ने बताया कि उनका 28 साल का बेटा देव 3 जुलाई की रात लगभग साढ़े 8 बजे सिधरावली बस स्टैंड गया था। वहां नाई की दुकान में पहले से मौजूद गांव के ही धीरज ने अचानक ने कैंची उठाकर देव पर हमला कर दिया। आरोपी ने पेट में दो और कंधे पर एक वार कैंची से किया। इससे युवक को काफी चोट लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे गुरुग्राम रेफर किया गया। गुरुग्राम से उसे दिल्ली रेफर किया गया। कई दिन तक अस्पताल में इलाज चला और अब पीड़ित को छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर मामले में धीरज नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed