{"_id":"6a1441bf670764b7d104a729","slug":"a-young-woman-fell-from-a-speeding-auto-after-her-wheel-came-off-and-she-died-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89135-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो का पहिया निकलने से गिरी युवती, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो का पहिया निकलने से गिरी युवती, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
23 मई को हसनपुर गांव के पास हुआ हादसा, 24 मई को दिल्ली में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में हसनपुर गांव के पास 23 मई को तेज रफ्तार ऑटो का टायर निकलने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती ने 24 मई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवती के भाई अभिषेक कुमार की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती की पहचान अररिया (बिहार) के खजुरी गांव निवासी प्रीति कुमारी (27) के रूप में हुई है। भाई अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन 23 मई को बीएड का पेपर देने के लिए बिहार से गुरुग्राम आई थी। नूंह के बिस्सर अकबरपुर स्थित राजकीय कॉलेज में परीक्षा देने के बाद ऑटो से गुरुग्राम लौट रही थी। चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से ऑटो चला रहा था। शाम करीब 5.50 बजे ऑटो हसनपुर गांव के पास पहुंचा तो ऑटो का अगला पहिया निकल गया और प्रीति कुमारी ऑटो से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से घायल युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। 24 मई को उपचार के दौरान घायल युवती की मौत हो गई।
-- --
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। नंबर के आधार पर ऑटो की पहचान की गई है। जल्द ही ऑटो चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। -योगेश कुमार, जांच अधिकारी, एसपीआर पुलिस चौकी
विज्ञापन
Trending Videos