{"_id":"6a144c975342d1716600d542","slug":"driver-ran-away-with-owners-rs-4728-lakh-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89200-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मालिक के 47.28 लाख लेकर भागा चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मालिक के 47.28 लाख लेकर भागा चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कब्जे से 160 ग्राम सोना, 2.75 लाख रुपये नकद और 1 आईफोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मालिक के दिए गए 47.28 लाख रुपये तय स्थान पर पहुंचाने की बजाय उन्हें लेकर भागने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने आरोपी विनय को 21 मई को यूपी के बस्ती से काबू किया। आरोपी दिल्ली के अंबेडकर नगर का मूल निवासी है और अब फरीदाबाद में रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
आरोपी से अब तक की पूछताछ में पता चला कि ये शिकायतकर्ता के पास पिछले 2 साल से बतौर चालक नौकरी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने इसको जब कैश पहुंचाने के लिए भेजा तब इसके मन में लालच आ गया और यह रुपये लेकर भाग गया। इन रुपयों में से लगभग 26 लाख रुपये का एक रिश्तेदार के माध्यम से इसने सोना खरीद लिया, 1 आईफोन खरीदा और व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम सोना, 2.75 लाख रुपये नकद व 1 आईफोन बरामद किया गया है।
मामले में सेक्टर-50 थाना पुलिस को शिकायत 3 मई को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन्होंने अपने चालक विनय कुमार को 30 अप्रैल को 47.28 लाख रुपए की नकदी डिलीवरी के लिए सेक्टर-49 भेजा था। आरोपी चालक निर्धारित स्थान पर नकदी पहुंचाने की बजाय नकदी लेकर भाग गया और मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत पर सेक्टर-50 थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos