{"_id":"69f3698b2ab84088f70ea635","slug":"agms-account-emptied-in-the-name-of-updating-gas-connection-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86461-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर एजीएम का खाता किया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर एजीएम का खाता किया खाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस कनैक्शन अपडेट करने के नाम पर अधेड़ से 1.68 लाख रुपये की ठगी
- जालसाज ने मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर एक कंपनी के एजीएम से 1,68,054 रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आईएमटी मानेसर के सेक्ठर-1 निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो फिट प्राइवेट कंपनी सेक्टर-4, आईएमटी मानेसर में एजीएम के पद पर नियुक्त हैं। 2 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह आईजीएल कंपनी से बोल रहा है और आपका गैस कनेक्शन अपडेट करने के लिए 10 रुपये रिचार्ज करके अपना बिल अपडेट करना है ताकि गैस कनेक्शन न कटे।
इसके बाद काॅल करने वाले एक मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराई और क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये का रिचार्ज भी कराया। इसके बाद पीड़ित के पीएनबी क्रेडिट कार्ड से चार बार में कुल 1,68,054 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने के मैसेज मिले। पीड़ित ने तुरंत बैंक कस्टमर केयर में कॉल करके अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराया। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात साइबर ठगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos