{"_id":"69da2a1ccbcb579c9d01444b","slug":"amidst-the-greenery-you-will-be-able-to-enjoy-music-songs-and-plays-at-the-theater-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84622-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हरियाली के बीच थियेटर में उठा सकेंगे गीत-संगीत और नाटक का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हरियाली के बीच थियेटर में उठा सकेंगे गीत-संगीत और नाटक का लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-52 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एम्फीथिएटर, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया बनेंगे
नंबर गेम- 4.2 करोड़ रुपये खर्च करेगा जीएमजीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस एम्फीथियेटर (थर्ड प्लेस) और लाइब्रेरी की सौगात मिलने वाली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-52 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में करीब आधा एकड़ क्षेत्र में एम्फीथियेटर, लाइब्रेरी, कैफेटेरिया समेत अन्य सुविधाएं विकसित करेगा। करीब दो साल पहले बनी इस योजना को अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 4.2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जीएमडीए शहर में खेल और मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-52 के लगभग 20 एकड़ में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क में एम्फीथियेटर के साथ लाइब्रेरी, कैफेटेरिया और जनसुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। योजना के अनुसार, पार्क के भीतर उपलब्ध आधा एकड़ भूमि पर यह निर्माण होगा, जहां चारों ओर हरियाली के बीच थियेटर में गीत-संगीत और नाटकों का मंचन किया जा सकेगा।
जीएमडीए के अनुसार, लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से इस परियोजना को तैयार किया गया है। यहां बनने वाली लाइब्रेरी में डिजिटल पुस्तकों की सुविधा भी होगी, जबकि कैफेटेरिया और पूरा परिसर इको-फ्रेंडली होगा। लोग शांत वातावरण में बैठकर पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है और चयनित एजेंसी को एक वर्ष में कार्य पूरा करना होगा।
कला प्रेमियों को मिलेगी खूबसूरत जगह
शहर में सेक्टर-29 और कमला नेहरू पार्क में ओपन-एयर थियेटर की सुविधा मौजूद है लेकिन रखरखाव की कमी के कारण वहां नियमित कार्यक्रम नहीं हो पाते। वहीं, सेक्टर-44 स्थित एपी सेंटर का किराया अधिक होने के कारण आम लोग वहां आयोजन नहीं कर पाते। ऐसे में शहर में कला प्रेमियों के लिए उपयुक्त और सुलभ स्थान की कमी महसूस की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए सेक्टर-52 में एम्फीथियेटर और लाइब्रेरी विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सेक्टर-52ए स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में लाइब्रेरी और थर्ड प्लेस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। न्यू गुरुग्राम के लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
Trending Videos