{"_id":"69da369bf95694dafd0cca05","slug":"traffic-management-to-improve-at-17-major-intersections-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84636-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 17 प्रमुख चौराहों पर सुधरेगा यातायात प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 17 प्रमुख चौराहों पर सुधरेगा यातायात प्रबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के साथ परामर्श के बाद उठाया गया कदम
नंबर गेम - 7.58 करोड़ रुपये खर्च करेगा जीएमडीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर के सेक्टर-1 से 57 तक 17 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए सुधारात्मक कदम उठाने जा रहा है। इन स्थानों का चयन कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के साथ परामर्श के बाद किया गया है। इसका उद्देश्य व्यस्त चौराहों पर जाम की स्थिति कम करना और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है।
प्रस्तावित योजना के तहत, जीएमडीए इन चौराहों पर स्लिप लेन का सुधार और विस्तार, फ्री लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित करना, समर्पित यू-टर्न का निर्माण व डिवाइडर की लंबाई को आवश्यकता अनुसार संशोधित किया जाएगा। इन उपायों से ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा, सिग्नल पर प्रतीक्षा समय घटेगा और लंबी कतारों में कमी आएगी। इससे वाहनों का कम रुकावट और बेहतर ट्रैफिक मूवमेंट से ईंधन की खपत और वाहन उत्सर्जन में भी कमी आएगी, जिससे इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी। जीएमडीए शहर में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कराया जा रहा है। अभी कई चौक पर लोगों को बेवजह रुकना पड़ता है।
इन चौक पर होंगे काम
चिन्हित चौराहों में सेक्टर-48/49/साउथ सिटी-II, सेक्टर-40/45 साइबर पार्क, सेक्टर-4/5 चौक, रेजांगला चौक, मेफील्ड गार्डन के पास मॉडर्न बाजार, ताऊ देवी लाल पार्क (सेक्टर-22) के सामने, सेक्टर रोड-72ए व सेक्टर-33, आर्केडिया मॉल रेड लाइट, सेक्टर-9 चौक, सेक्टर-4/7 चौक, दौलताबाद फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-41/45 रेड लाइट, बख्तावर चौक, यूनिटेक साइबर पार्क, घाटा पावर हाउस और कौशल चौक शामिल हैं। जीएमडीए इन चौक को ठीक करने पर 7.58 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कार्य अलॉट होने के बाद एजेंसी को एक साल में पूरा करना होगा।
-- -
इन सुधारात्मक उपायों के माध्यम से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाया जाएगा। इससे जाम की समस्या कम होगी और वायु प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
Trending Videos