{"_id":"6a61145eab13ef78c1071cb4","slug":"amphitheatre-to-be-built-at-biodiversity-park-platform-for-cultural-events-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95376-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बायोडायवर्सिटी पार्क में बनेगा एम्फीथियेटर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बायोडायवर्सिटी पार्क में बनेगा एम्फीथियेटर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ रुपये से लाइब्रेरी, कैफेटेरिया और जनसुविधा केंद्र भी होंगे विकसित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में जल्द ही सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक एम्फीथियेटर (थर्ड प्लेस) विकसित किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्क में एम्फीथिएटर के साथ लाइब्रेरी, कैफेटेरिया और जनसुविधा केंद्र का निर्माण कराएगा।
करीब 20 एकड़ में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क के भीतर लगभग आधे एकड़ क्षेत्र में यह परियोजना विकसित की जाएगी। हरियाली के बीच बनने वाले एम्फीथियेटर में गीत-संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को मनोरंजन, अध्ययन और सामाजिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।
जीएमडीए के अनुसार, प्रस्तावित लाइब्रेरी में डिजिटल पुस्तकों की सुविधा भी होगी। वहीं कैफेटेरिया और पूरा परिसर पर्यावरण अनुकूल (ईको फ्रेंडली) अवधारणा के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन कर लिया गया है। चयनित एजेंसी को एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी के बाद एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद सेक्टर-52 बायोडायवर्सिटी पार्क शहर के प्रमुख सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधि केंद्रों में शामिल होगा।