{"_id":"6a611587305c8f4275049ed7","slug":"people-are-angry-as-the-registry-tokens-go-to-the-pataudi-sdm-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95298-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रजिस्ट्री टोकन पटौदी एसडीएम के पास जाने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रजिस्ट्री टोकन पटौदी एसडीएम के पास जाने से लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर तहसील में दस्तावेजों की रजिस्ट्री को लेकर अधिवक्ताओं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फर्रुखनगर तहसील में कटने वाले वसीका रजिस्ट्रेशन के टोकन तकनीकी गड़बड़ी के कारण एसडीएम पटौदी के यूजर में जा रहे हैं। बार एसोसिएशन फर्रुखनगर के अधिवक्ताओं ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि फर्रुखनगर तहसील उपमंडल नहीं है और न ही यहां एसडीएम बैठते हैं। नियम के अनुसार रजिस्ट्री से संबंधित सभी टोकन तहसीलदार फर्रुखनगर की यूजर आईडी में जाने चाहिए लेकिन वर्तमान में सभी टोकन एसडीएम पटौदी के पास जा रहे हैं अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम पटौदी का कार्यालय फर्रुखनगर से लगभग 20 से 22 किलोमीटर दूर है। टोकन पटौदी जाने के कारण फर्रुखनगर क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री के लिए पटौदी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि इस तकनीकी समस्या को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तुरंत ठीक कराया जाए। फर्रुखनगर के तहसीलदार सज्जन कुमार का कहना है कि फर्रुखनगर तहसील में कटने वाले वसीका रजिस्ट्रेशन के टोकन तकनीकी गड़बड़ी के कारण एसडीएम पटौदी के यूजर में जा रहे थे, अब पुनः सभी टोकन तहसीलदार की आईडी पर वापस आ गए हैं। संवाद