{"_id":"6a6115b4f45681ce6f050b64","slug":"bulldozer-action-in-gairatpurbas-2-acres-of-land-cleared-of-encroachment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95331-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैरतपुरबास में चला बुलडोजर, 2 एकड़ भूमि कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैरतपुरबास में चला बुलडोजर, 2 एकड़ भूमि कराई कब्जा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। वन विभाग ने अरावली से लगते गांव गैरतपुरबास में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर डाला है। विभाग ने करीब दो एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त किया है। उक्त भूमि वन विभाग की थी जिस पर ग्रामीणों ने अवैध निर्माण करके कब्जा किया हुआ था। भूमि को खाली कराते वक्त किसी भी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।
वन विभाग ने गांव गैरतपुरबास में करीब दो एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। उक्त भूमि वन आरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत आती है जिसमें ग्रामीणों ने पक्के मकान, पशु पालन गृह, कोठड़े आदि का अवैध निर्माण किया हुआ था। विभाग ने करीब 15 दिनों पूर्व अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के लिए लिखित नोटिस जारी किए थे। विभाग के नोटिस के मिलने पर अवैध कब्जाधारियों ने स्वयं ही कब्जे हटाने शुरू कर दिए थे। सोहना वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने नोटिस मिलने पर अवैध कब्जे स्वयं ही हटा लिए थे। बुधवार को पक्की दीवारों को विभाग ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। संवाद