फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees' enthusiasm was evident at the Rath Yatra, accompanied by the resounding chants of 'Harinam Kirtan'.

Gurugram News: रथ यात्रा में भक्तों का उत्साह दिखा, हरिनाम कीर्तन की गूंज

Thu, 23 Jul 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees' enthusiasm was evident at the Rath Yatra, accompanied by the resounding chants of 'Harinam Kirtan'.
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के रथों को खींचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में श्री जगन्नाथ यात्रा उत्सव का क्रम जारी है। सेक्टर 43 कृष्ण मंदिर, मानेसर, अंसल, एसजीटी यूनिवर्सिटी आदि में रथयात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। भक्ताें ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के रथों को खींचा। इस्कॉन के नेतृत्व में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के हरिनाम कीर्तन, 56 भोग से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले युवाओं की होड़ रही। इस्कॉन की ओर से अमानी अवतार दास, विद्यानिधी गौरांग, रसिक केशव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
सेक्टर 43 पावरग्रिड के हनुमान मंदिर में ओडिशी नृत्यांगना कविता मोहंती और उनके समूह के 30 सदस्यों ने ओडिशी नृत्य के साथ दर्शकों का मन मोह लिया। पावर ग्रिड के प्रमुख अधिकारी और सेवानिवृत अधिकारी अरुण गौतम, आरएन नायक, एनएस सोधा, सुरेश अग्रवाल, एमके सिंह आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सेक्टर 15 के पार्ट टू स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा कार्यक्रमों के तहत नवमी संध्या दर्शन बृहस्पतिवार को होगा। बाहुड़ा यात्रा का कार्यक्रम शुक्रवार को होगा। सुबह 6 बजे से 12 बजे तक पूजन आरती के बाद पहंडी विजे, छेरा यात्रा और दोपहर 3 बजे बाहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी। 27 जुलाई को नीलाद्रि विजे के साथ रथ यात्रा कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। संगठन के अध्यक्ष आलेख मलिक ने बताया कि बाहुड़ा यात्रा भगवान जगन्नाथ मौसी के घर से दोबारा अपने मंदिर आने की यात्रा को कहते हैं। छेरा पहरा राजा द्वारा भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने झाड़ू लगाने को कहा जाता है। नीलाद्रि विजे भगवान जगन्नाथ को दोबारा सिंहासन पर बैठने का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed