फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Application deadline for PG admissions at Gurugram University extended.

Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में पीजी दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Sat, 11 Jul 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Application deadline for PG admissions at Gurugram University extended.
- 45 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 1054 सीटों के लिए 19 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
विश्वविद्यालय के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अवधि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाए थे। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि विश्वविद्यालय के 45 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कुल 1054 सीटों के लिए अब तक 3843 अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आवेदन संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो विश्वविद्यालय के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। इस सत्र से शुरू किए गए नए पाठ्यक्रमों को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय ने बताया कि आवेदन के दौरान तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पडेस्क के ई-मेल helpdesk@gurugramuniversity.ac.in पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed