फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Athletes showcase prowess at SGFI weightlifting competition; selected for state level.

Gurugram News: एसजीएफआई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तर के लिए चयन

Sat, 01 Aug 2026 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Athletes showcase prowess at SGFI weightlifting competition; selected for state level.
- ब्लॉक व जिला स्तरीय मुकाबलों में उभरी प्रतिभाएं, चयनित खिलाड़ी करेंगे गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एसजीएफआई स्कूल गेम्स के तहत ब्लॉक एवं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना था। इसमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क स्पर्धाओं में अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में अंडर-17 के 56 किलोग्राम वर्ग में शुभम ने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 80 किलोग्राम भार उठाकर कुल 150 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम वर्ग में मयंक ने कुल 160 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 के 65 किलोग्राम वर्ग में पीयूष ने कुल 170 किलोग्राम भार उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 के 98 किलोग्राम वर्ग में तनमय ने कुल 145 किलोग्राम भार उठाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंडर-17 के 48 किलोग्राम वर्ग में मानशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम वर्ग में वृद्धि ने कुल 102 किलोग्राम और आकांक्षा ने कुल 92 किलोग्राम भार उठाकर अपनी-अपनी श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंडर-19 के 53 किलोग्राम वर्ग में नंदिनी ने 70 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 58 किलोग्राम वर्ग में अनुष्का ने कुल 100 किलोग्राम भार उठाकर राज्य स्तर के लिए जगह बनाई। +77 किलोग्राम वर्ग में नायशा ने स्नैच में 50 और क्लीन एंड जर्क में 65 किलोग्राम के साथ कुल 115 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन की निर्णायकों और प्रशिक्षकों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास जारी रखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed