सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blossom Public School became the overall champion in the district Taekwondo competition.

Gurugram News: जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्लॉसम पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Blossom Public School became the overall champion in the district Taekwondo competition.
विज्ञापन
150 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के स्पोर्ट्स क्लब संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन और ऑफलाइन आधिकारिक प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और प्रतिष्ठित ताइक्वांडो अकादमियों के करीब 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 150 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता में ब्लॉसम पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-113 उपविजेता रहा, जबकि गुरुग्राम ताइक्वांडो अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। संघ के महासचिव मनोज कुमार राय की देखरेख में रेफरी पैनल ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत सभी मुकाबलों का निष्पक्ष संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र चतुर्वेदी ने विजेता खिलाड़ियों और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 150 खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी महत्वपूर्ण खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed