{"_id":"6a0c42064da749cea10431b8","slug":"cleaning-of-storm-drains-on-major-roads-including-subhash-chowk-is-intensified-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88455-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुभाष चौक समेत प्रमुख मार्गों पर बरसाती नालों की सफाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुभाष चौक समेत प्रमुख मार्गों पर बरसाती नालों की सफाई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा न हो और यातायात सुचारू रूप से चलते रहने की लिए की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। मानसून आने से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में सोहना रोड स्थित सुभाष चौक के पास बने बरसाती नालों को साफ किया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
पिछले वर्षों में मानसून के दौरान सुभाष चौक और सोहना रोड के कई हिस्सों में जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इस बार जीएमडीए ने समय रहते इस समस्या से निपटने का प्रयास किया हैं। सुभाष चौक के नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है और अब विभाग शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित नालों की सफाई को भी पूरा करने में जुटा है।
जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार नालों में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा और अन्य मलबे को मशीन और मानव की सहायता से निकाला जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जल निकासी तंत्र की क्षमता को पूरी तरह से बहाल करना है। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इन नालों की व्यवस्थित सफाई से मानसून में पानी रुकने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos