सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campaign against smoking and drink and drive intensified

Gurugram News: स्मोकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान तेज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Campaign against smoking and drink and drive intensified
विज्ञापन
बादशाहपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 2024 में स्मोकिंग के कुल 2463 चालान किए गए थे जो 2025 में बढ़कर 3536 हो गए। 2026 में मार्च तक 784 चालान किए गए हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ सकती हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव के 2024 में 26287 चालान काटे गए थे जबकि 2025 में 26305 तक रहा। 2026 में मार्च तक ही 4876 चालान किए जा चुके हैं। यातायात पुलिस डीसीपी प्रतीक गहलोत का कहना है कि यह अभियान केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed