{"_id":"69f2134fe947dc387b0800dc","slug":"you-will-have-to-wait-to-study-abroad-for-a-semester-gurgaon-news-c-340-1-del1004-134352-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विदेश में एक सेमेस्टर की पढ़ाई करने के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विदेश में एक सेमेस्टर की पढ़ाई करने के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
-कई विभागों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों को भी ईसी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई
-सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा शॉर्ट लिस्टिंग मानदंड के उल्लंघन पर ईसी ने लिया गंभीर संज्ञान
-कॉलेज खाली सीटों के लिए कर सकते हैं कुछ विषयों का मूल्यांकन, बीए प्रोग्राम के पाठ्यक्रमों और उनके संयोजनों के पुनर्गठन के लिए गठित समिति की सिफारिशों को स्वीकृति मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक सेमेस्टर की पढ़ाई किसी विदेशी उच्च संस्थान में करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। डीयू की कार्यकारी परिषद ने यूजीसीएफ-2022 के तहत विदेशी उच्च शिक्षा संस्थान के साथ सेमेस्टर अवे प्रोग्राम शुरू करने के प्रस्ताव पर एक कमेटी का गठन किया है। डीयू के डीन ऑफ कॉलेजेज़ प्रो बलराम पाणी की अध्यक्षता में कमेटी विषय पर संबंधित लोगों से चर्चा करके रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वहीं, कई विभागों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों को भी ईसी द्वारा स्वीकृति दे दी गई।
डीयू में बुधवार को कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। जिसमें सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा शॉर्ट लिस्टिंग मानदंड के उल्लंघन पर गंभीर संज्ञान लिया है। वहीं, मौरिस नगर में इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो मेडिकल साइंसेज के लिए नया भवन बनाने को मंजूरी प्रदान की है। बैठक में डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने पिछली बैठक के मिनट्स और एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की। 15 अप्रैल को आयोजित हुई डीयू एकेडमिक काउंसिल बैठक में की गई सिफारिशों को स्वीकृति दे दी गई।
शॉर्ट लिस्टिंग मानदंड के उल्लंघन पर कमेटी गठित
स्टीफंस कॉलेज द्वारा विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग मानदंड के उल्लंघन पर कार्यकारी परिषद ने संज्ञान लिया गया। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मामले के लिए कमेटी का सुझाव दिया, जिसे परिषद ने स्वीकार कर लिया। कमेटी में कार्यकारी परिषद कुलाधिपति के नामित सदस्य प्रो. इंदर मोहन कपाही अध्यक्ष होंगे। उनके साथ अमन कुमार, डॉ. मोनिका अरोड़ा, डॉ. एलएस चौधरी सदस्य होंगे और संयुक्त रजिस्ट्रार कॉलेज कमेटी के सचिव बनाए गए हैं।
कॉलेज खाली सीटों के लिए कर सकते हैं कुछ विषयों का मूल्यांकन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कॉलेजों में बीए प्रोग्राम के पाठ्यक्रमों और उनके संयोजनों के पुनर्गठन की जांच के लिए गठित समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। समिति ने सिफारिश की है कि कॉलेजों को उन विभिन्न विषयों का मूल्यांकन करना चाहिए जो वे बीए प्रोग्राम के हिस्से के रूप में प्रस्तुत करते हैं। जिन संयोजनों के लिए कम आवेदन प्राप्त होते हैं या सीटें खाली रह गई हैं, उन पर पुनर्विचार किया जा सकता है। कॉलेज कुछ विषयों को एक ही बीए प्रोग्राम संयोजन के तहत संयोजित करने पर विचार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए उर्दू, अरबी, फ़ारसी, बंगाली, तेलुगु जैसे विषयों को किसी अन्य विषय के साथ मिलाकर एक एकल बीए प्रोग्राम संयोजन के रूप में पेश किया जा सकता है। कॉलेज किसी भी प्रोग्राम की स्वीकृत कुल प्रवेश क्षमता में कोई बदलाव नहीं करेंगे। हालांकि कोई कॉलेज किसी मौजूदा प्रोग्राम में अतिरिक्त सीटें पेश कर सकता है, बशर्ते कि उसके लिए पर्याप्त संकाय सदस्य और बुनियादी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध हों।
इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो मेडिकल साइंसेज के लिए बनेगा नया भवन
मॉरिस नगर में इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो मेडिकल साइंसेज के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए सैद्धांतिक रूप से 174.20 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृत कर दिया गया है। वहीं विस्तृत अनुमान और डीपीआर तैयार करने का कार्य सीपीडबल्यूडी को सौंपने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। भवन समिति द्वारा ढाका कॉम्प्लेक्स में स्टूडियो अपार्टमेंट के निर्माण के लिए 233.35 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान को स्वीकृत किया गया है। उत्तरी परिसर स्थित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में दो शैक्षणिक खंडों के निर्माण के लिए संशोधित निर्मित क्षेत्र को लगभग 4406.12 वर्ग मीटर के रूप में स्वीकृत किया गया है। यह प्रस्ताव पहले से स्वीकृत अनुमानित लागत 246.80 करोड़ रुपये की सीमा के भीतर ही है।
स्वयं मूक पाठ्यक्रमों से प्राप्त कर सकेंगे 5 फीसदी क्रेडिट
डीयू ईसी ने स्वयं और मूक ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों से 5 फीसदी तक क्रेडिट स्कीम को भी मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत यूजी या पीजी प्रोग्राम कर रहे विद्यार्थियों को छूट होगी कि वे प्रोग्राम के लिए तय कुल क्रेडिट का 5 फीसदी तक मूक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध चुनिंदा ऑनलाइन लर्निंग कोर्स से हासिल कर सकें।
Trending Videos