सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Census work started in Sohna area

Gurugram News: सोहना क्षेत्र में जनगणना कार्य शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Census work started in Sohna area
विज्ञापन
प्रगणक मकान सूचीकरण कार्य में जुटे, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 300 ब्लॉक बनाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। क्षेत्र में मकान सूचीकरण कार्य 1 मई शुरू हो गया है और ये 30 मई तक चलेगा। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को 300 ब्लॉक में बांटा गया है। वहीं, मकान सूचीकरण कार्य के लिए 45 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है जो घर-घर पहुंचकर मकानों की गणना करेंगे।
प्रथम चरण में मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए शहरी क्षेत्र के 21 वार्डों को 171 ब्लॉक में बांटा गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र को 130 ब्लॉक में विभाजित किया गया है। मकानों की गणना के लिए शहरी क्षेत्र में 26 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 19 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं जो अपने अपने ब्लॉक में आने वाले मकानों की गणना करेंगे। नगरपरिषद क्षेत्र में चार्ज ऑफिसर की जिम्मेवारी कार्यकारी अधिकारी को दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेवारी तहसीलदार संभालेंगे। जनगणना कार्य के लिए नियुक्त रिसोर्स पर्सन रोहताश सिंह बताते हैं कि प्रथम चरण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिसमें मकानों की गणना होगी। जबकि दूसरे चरण का कार्य 9 फरवरी 2027 से लेकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसमें जनगणना के कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 सवालों का देना होगा जवाब
जनगणना के दौरान प्रगणक द्वारा मकान के मुखिया से 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें मकान की स्थिति, सुविधाएं, छत फर्श में लगी सामग्री, वाहन, बिजली, इंटरनेट सुविधाएं, आदि शामिल हैं। इसके अलावा मुखिया से भोजन में प्रयोग किये है वाले गेहूं, बाजरा, ज्वार अनाज के बारे में भी पूछा जाएगा।
मोबाइल एप से होगी जनगणना
अबकी बार जनगणना कार्य मोबाइल ऐप द्वारा किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार का ब्यौरा दर्ज होगा। प्रगणक द्वारा पहले 3 दिनों तक ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाया जाएगा। तत्पश्चात मकानों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed