सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teacher's medical examination postponed due to doctor's leave

Gurugram News: डॉक्टर की छुट्टी के कारण शिक्षक की मेडिकल जांच टली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Teacher's medical examination postponed due to doctor's leave
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया था शिक्षक पर अभद्र भाषा इस्ते माल करने का आरोप
Trending Videos

गुरुग्राम। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा 24 अप्रैल को शिक्षक पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की। छात्राओं ने प्रिंसिपल को शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और 2 मई को खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर प्रारंभिक जांच की।
वहीं, स्कूल स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में पहले स्कूल की पॉक्सो कमेटी द्वारा जांच की जानी चाहिए थी, लेकिन बिना आंतरिक जांच के ही मामला आगे भेज दिया गया। इसी कड़ी में संबंधित शिक्षक की सोमवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जानी थी, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण जांच नहीं हो सकी। अब मेडिकल जांच नई तिथि पर कराई जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर विस्तृत जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed