{"_id":"6a70ecd1886fca609c013e54","slug":"chants-of-har-har-mahadev-echoed-in-shiva-temples-on-the-first-monday-of-sawan-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96560-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में लगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में लगे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव का जलाभिषेक किया, भजन कीर्तन और शिव पुराण की कथा का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह सवेरे से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, प्रकाशपुरी मंदिर, सेक्टर चार श्री राम मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, गीता भवन मंदिर, सेक्टर-56 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-15 के पार्ट-1 के राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर- 43 के हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की।
गंगाजल, चंदन, रोली, दूध, दही, मधु, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भगवान शिव को प्रिय समझी जाने वाली चीजें अर्पित की। मंदिर में भगवान शिव के भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया। इसमें बहुत सारे भक्तों ने हिस्सा लिया।
बृज मंडल यात्रा के लिए रवाना हुआ दल
सोमवार सुबह नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बृज मंडल 84 कोस की परिक्रमा यात्रा दल राजीव नगर स्थित गुफा वाले मंदिर से रवाना हुआ। यात्रा में महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत यात्रा के संयोजक धमेंद्र फौजी संयोजक, सह संयोजक राजेश दुहान, राकेश सैनी, विहिप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज आदि मौजूद थे। दो बसों में सवार होकर भक्तों का दल इस यात्रा के लिए रवाना हुआ।